सतना में 10 सेकंड पहले ही लोगों ने काउंटडाउन शुरू किया। रात के 12 बजते ही सभी ने एक-दूसरे को न्यू ईयर विश किया। वेस्टर्न ड्रेस-अप, रॉकिंग म्यूजिक और मनोरंजक गेम्स ने इस जश्न को खास बनाया। विभिन्न जगहों पर नए साल की शुरुआत एक अनोखे अंदाज में हुई। अनलिमिटेड फन के साथ लोगों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। साथ ही स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। घरों में और सिटी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट्स में ऐसी ही खास पार्टियों का आयोजन देखने को मिला। रॉकिंग म्यूजिक ने किया वेलकम गेम्स, म्यूजिक और डांस के बीच नए साल का स्वागत किया गया। लोगों ने बॉलीवुड गानों के साथ-साथ नए और पुराने गीतों पर कदम थिरकाते हुए बीते वर्ष को अलविदा कहा और नए वर्ष का वेलकम किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी ने समां बांध दिया।


