लुधियाना| थाना मेहरबान पुलिस ने माइनिंग विभाग के अधिकारी की शिकायत पर सतलुज दरिया में अवैध रेत खनन के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला गांव जमालपुर लेली क्षेत्र का है। जांच अधिकारी थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि माइनिंग विभाग के अधिकारी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उनकी टीम ने सतलुज दरिया के जमालपुर लेली इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही थी। विभाग की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर माइनिंग एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह के अनुसार, इलाके में अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।


