सत्ता बचाने में देश की जनता ने झेला आपातकाल दंश: रोहरा

भास्कर न्यूज | कांकेर भाजपा कार्यालय कमल सदन में 25 जून आपातकाल की बरसी पर भाजपा प्रदेश महामंत्री और धमतरी महापौर जगदीश रामू रोहरा ने कहा 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर देश पर आपातकाल थोप दिया। यह फैसला युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि चुनाव रद्द होने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। रामू रोहरा ने कहा कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचला। प्रेस की आजादी छीनी। न्यायपालिका की निष्पक्षता खत्म की। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को रौंदा। आज 50 साल बाद भी कांग्रेस की सोच नहीं बदली। तरीका बदला है, नीयत वही तानाशाही वाली है। रामू रोहरा ने कहा मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। लेकिन उस समय मीडिया की स्वतंत्रता छीनी गई। उसे सरकारी प्रचार का माध्यम बना दिया गया। मशहूर गायक किशोर कुमार से पार्टी रैली में गाने को कहा गया। उन्होंने मना किया तो उनके गानों पर सरकारी मीडिया में रोक लगा दी गई। यह बताता है कि सत्ता ने किस तरह ताकत का दुरुपयोग किया। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *