सत्यम की बीटेक की पढ़ाई के लिए चयन

गढ़वा | शहर के साईं मुहल्ला निवासी राजेंद्र सिन्हा के पुत्र सत्यम सिन्हा का जापान के सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में रोबोटिक्स से बीटेक की पढ़ाई के लिए चयन हुआ है।सत्यम ने जापान में रोबोटिक्स से बीटेक की पढ़ाई के लिए इसी वर्ष प्रवेश परीक्षा दी थी। जिसमें पूरे देश में इन्हें सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल हुआ है। जो गढ़वा के लिए गौरव की बात है। उनकी इस सफलता पर आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने सत्यम को मोमेंटो को देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जापान की अच्छे यूनिवर्सिटी में इस पढ़ाई के लिए हमारे देश भारत के लिए कुल 12 सीट निर्धारित है। जिसमें आठ छात्र हमारे देश भारत से सफल घोषित किए गए हैं। इन आठ छात्रों में सत्यम का स्थान टॉपर है। यह बहुत खुशी की बात है। इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर अब्दुल मन्नान, डॉक्टर इश्तियाक रजा, दामोदर राम, डॉक्टर आदित्य प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *