सत्य और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ें

भास्कर न्यूज | बेमेतरा गिरौदपुरी में आयोजित तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला में देश-प्रदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए नगर के पुराना बस स्टैंड चौक में आयुष्मान सेवा संस्था द्वारा निशुल्क रसपान (शरबत) एवं फल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लंबी यात्रा के बाद दर्शनार्थियों को शीतल पेय व फल उपलब्ध कराकर संस्था के सदस्यों ने सेवा, समर्पण और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा स्थल पर स्वच्छता एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संस्था के अध्यक्ष गिरीश (बिट्टू) शर्मा ने बताया कि गिरौदपुरी धाम हम सभी के लिए आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। बाबा गुरु घासीदास के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए संस्था समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान जशवंत चेलक, आशीष वर्मा, अजय कश्यप, हरपाल पटेल, राम पटेल, ओम पटेल, गोविंदा, मयंक रजक, फागू सिन्हा, सनत पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *