भास्कर न्यूज| अमृतसर खालसा कॉलेज चविंडा देवी में दो दिवसीय वार्षिक खेल मेला 2024 -25 करवाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल गुरदेव सिंह के दिशा निर्देश पर करवाए गए उक्त खेल मेले के दौरान 20 के करीब स्कूलों से 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया।पहले दिन 18 से अधिक विद्यार्थियों के खेल मुकाबले करवाए गए। जबकि दूसरे दिन विद्यार्थियों द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया। उक्त कॉलेज में दो दिवसीय चले मुकाबले में सत्य भारती स्कूल फतुभीला और होली वर्ल्ड स्कूल हरदो झंडे ने ओवरआल ट्राफी पर कब्जा किया। जबकि गुरु हरकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुरा और स्टर्लिंग स्कूल वरियाम नंगल ने सेकेंड ओवरऑल ट्राफी तथा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल अब्दाल तथा बाबा वीर सिंह पब्लिक स्कूल मतेवाल ने तीसरी ओवरऑल ट्राफी अपने नाम दर्ज करवाई। प्रिंसिपल गुरदेव सिंह ने मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के मुखी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध खिलाड़ी डॉक्टर सुखदेव सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुखदेव सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पैराडाइज स्कूल टाहली साहब से प्रिंसिपल पलविंदर सिंह सरहाला, बाबा वीर सिंह स्कूल मत्तेवाल से प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर होली वर्ल्ड स्कूल से प्रिंसिपल प्रदीप सिंह, बाबा नामदेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल मरडी से प्रिंसिपल अमरजीत सिंह, श्री गुरु हरकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुरा से प्रिंसिपल परमजीत कौर, सत्य भारती स्कूल फतू भीला से प्रिंसिपल रणजीता कौर, स्टर्लिंग स्कूल वरियाम नंगल से प्रिंसिपल अमरजीत कौर, प्रिंसिपल सुखप्रीत कौर मौजूद थे।


