सत्र 2026-27 के लिए खेल अकादमियों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर खेलों में अपना करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं को हर साल खेल विभाग के ट्रेनिंग सेंटर में दाखिलों का इंतजार रहता है। शनिवार को पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल अकादमियों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवा भवन, सेक्टर 42-ए स्थित संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों – मोहाली, रोपड़, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, श्री आनंदपुर साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर में 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। पंजाब के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खेलों के केंद्र विकसित किए गए हैं। इन सेंटरों में अलग-अलग प्रकार के खेलों के सेलेक्शन ट्रायल होंगे और जिन खिलाड़ियों की सेलेक्शन होगी उन्हें दाखिला मिलेगा। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल के हुनर का निखार कर सकेंगे। इस वर्ष खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट की रकम भी बढ़ाई जा रही है। संस्थान ने कुल 45 श्रेणियों में ट्रायल की सूची जारी की एथलेटिक्स : स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मोहाली, स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और लुधियाना। हॉकी : अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोहाली, सुरजीत हॉकी एकेडमी जालंधर और पीएयू लुधियाना। फुटबॉल : मोहाली, माहिलपुर (होशियारपुर) और श्री आनंदपुर साहिब। बास्केटबॉल : लुधियाना, पटियाला और श्री मुक्तसर साहिब। अन्य खेल : जूडो, योगा, शूटिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती के लिए भी विशिष्ट केंद्रों पर ट्रायल होंगे। खेल का नाम: ट्रायल का स्थान: आयु वर्ग एथलेटिक्स (लड़के/लड़कियां) : स्पोर्ट्स कॉलेज : अंडर 14, 17, 19, 21 हॉकी (लड़के) : सुरजीत हॉकी एकेडमी, बर्ल्टन पार्क : अंडर 14, 17, 19 स्विमिंग (लड़के) : स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जालंधर : अंडर 14, 17, 19, 25 वॉलीबॉल (लड़के) : स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जालंधर : अंडर 17 और 19 जिमनास्टिक (लड़के) : स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर : अंडर 14, 17, 19 इधर… विभिन्न जिलों में खेल मैदानों का विकास अलग से… खेल विभाग अलग-अलग जिलों में विभिन्न प्रकार की खेलों के खेल मैदान का विकास करने के लिए अलग योजना पर भी काम कर रहा है। इसके तहत पंजाब में नौ जगहों पर सिक्स ए साइड हॉकी मैदान तैयार किया जा रहे हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के फंड से जालंधर में स्टेट लेवल का स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *