सत्संग करने से प्रभु कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है : धर्मपाल

अमृतसर| बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगाराम में चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ मंगलवार सुबह पढ़े गए। मंदिर कमेटी की अध्यक्षता में कराए जा रहे पाठ दौरान कई लोग पहुंचे। मंगलवार को गर्मी होने के बावजूद भी भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। गोस्वामी तुलसीदास के धर्मपाल जी की ओर से किए जा रहे पाठ दौरान भक्तों ने संगीतमय धुन पर पाठ किए। इसी बीच धर्मपाल जी ने भजन भी गाए। जिसे सुनकर पाठ करने वाली महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान सराबोर हो उठे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी का नाम लेने और सत्संग करने से उनकी कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है। धर्मपाल जी ने कहा कि श्री रामचरितमानस पाठ अपने बच्चों को जरूर सुनाया करें। क्योंकि इससे बच्चों को कुछ सीखने को ही मिलता है। इस पाठ दौरान कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *