सत्संग, प्रवचन में शामिल हुए ग्रामीण

भास्कर न्यूज | दामापुर ग्राम रापा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ‘साहेब बंदगी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सतगुरु कबीर साहिब और संतमत परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर ग्राम में पंडाल सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर सत्संग, प्रवचन और भजन-कीर्तन में शामिल हुए। “साहेब बंदगी” के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। कार्यक्रम में आए कबीरपंथी साधकों ने कबीर साहिब की अमरवाणी और जीवन संदेशों को साझा करते हुए लोगों को सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सामूहिक श्रद्धांजलि और आत्मिक शांति का प्रतीक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *