सदन खाली… क्योंकि सत्र छोड़कर गैर दलीय निकाय चुनाव में व्यस्त हैं कई माननीय

इस बार झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का माहौल बदला हुआ है। विधायकों की उपस्थिति कम है। हालत यह है कि सवाल और जवाब सुनने के लिए भी विधायक दूसरे विधायकों को अधिकृत कर रहे हैं। दरअसल राज्य में निकाय चुनाव होना है। इसके लिए 21 फरवरी को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। भले ही निकाय चुनाव गैर दलीय हो रहा है, लेकिन सभी पार्टियों ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी है। बजट सत्र छोड़कर विधायक निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के प्रचार में जी-जान से जुटे हैं। उनके लिए कुछ दिनों तक विधानसभा सत्र प्राथमिकता सूची में दूसरे नंबर पर आ गया है। जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा सत्र छोड़कर प्रचार क्यों कर रहे हैं तो उनका कहना था कि यह भी तो जरूरी है। सदन में भाजपा की उपस्थिति उनके भविष्य की स्थिति बता रही: सीएम शुक्रवार को भाजपा के पांच विधायक ही सदन में थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस तस्वीर पर चुटकी ली। कहा, सदन में भाजपा विधायकों की उपस्थिति इनके भविष्य की स्थिति दिखा रही है। आनेवाले दिनों में इनकी स्थिति इससे भी खराब होनेवाली है। निर्वाचन आयोग ने कहा था-प्रत्याशी का समर्थन कर सकते हैं : मरांडी शुक्रवार को विधानसभा में कई कुर्सियां खाली थीं। ज्यादातर विपक्ष की। दोपहर एक बजे तक हस्ताक्षर के आधार पर अनुपस्थित विधायक 19 फरवरी…
प्रदीप प्रसाद, भाजपा
चंद्रदेव महतो, भाजपा
राज सिन्हा, भाजपा
रागिनी सिंह, भाजपा
शत्रुघ्न महतो, भाजपा चंपाई सोरेन, भाजपा
कुशवाहा शशिभूषण मेहता, भाजपा
आलोक चौरसिया, भाजपा
सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा
नवीन जायसवाल, भाजपा
अरुप चटर्जी, भाकपा माले
समीर कुमार मोहंती, झामुमो
सुखराम उरांव, झामुमो। भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा-चुनाव आयोग ने कहा था कि इस चुनाव में प्रत्याशी को पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलेगा। लेकिन प्रत्याशी का समर्थन कर सकते हैं। जो विधायक सदन में नहीं जा रहे, वे समर्थित प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। 20 फरवरी… प्रदीप प्रसाद, भाजपा
चंद्रदेव महतो, भाजपा राज सिन्हा, भाजपा
रागिनी सिंह, भाजपा
कुशवाहा शशिभूषण मेहता, भाजपा
आलोक चौरसिया, भाजपा
सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा
नवीन जायसवाल, भाजपा
चंपाई सोरेन, भाजपा
ममता कुमारी, कांग्रेस
भूषण बाड़ा, कांग्रेस
सुखराम उरांव, झामुमो। दूसरी पाली में भाजपा विधायकों में नीरा देवी, मनोज यादव, कुमार उज्ज्वल, मंजू देवी और रोशन चौधरी उपस्थित थे। सिंदरी के भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो धनबाद मेयर के झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के लिए प्रचार में जुटे थे। कहा-सत्र चल रहा है तो कोई बात नहीं। चुनाव के बाद सदन में जाएंगे।
रामगढ़ से कांग्रेस विधायक ममता देवी भी नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुसुमलता के समर्थन में जनसंपर्क चला रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सदन और प्रचार दोनों जरूरी है।
पूर्णिमा दास मानगो मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रही थीं। उन्होंने कहा-सत्र में भाग लेकर आई हूं। संध्या सिंह पार्टी की समर्थित प्रत्याशी हैं। उनके साथ पदयात्रा कर रही हूं।भाजपा विधायक राज सिन्हा धनबाद मेयर के भाजपा समर्थित संजीव कुमार के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा-निकाय चुनाव चल रहा है। प्रचार में लगे हैं। 23 फरवरी के बाद सदन में जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *