सदर अस्पताल के निरीक्षण में नहीं मिली किसी तरह की खामियां

भास्कर न्यूज|गुमला जिला लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला विद्या भूषण द्वारा सदर अस्पताल, गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, किचन रूम सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। साथ ही भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, जिसमें मरीजों एवं परिजनों द्वारा सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। प्रसव सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई कि अपराह्न 4:30 बजे तक 16 सामान्य प्रसव एवं 01 सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया है। सभी प्रसव उपरांत माताओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। निरीक्षण के दौरान सर्जिकल वार्ड में 24, जनरल वार्ड में 127, पुरुष वार्ड में 31, महिला वार्ड में 16 तथा बच्चों के वार्ड में 16 मरीज भर्ती पाए गए। ओपीडी में कुल 580 मरीजों का निबंधन किया गया एवं 13 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए गए। जानकारी दी गई कि भर्ती एवं बाह्य रोगियों को यथासंभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है। कुल 81 मरीजों को विभिन्न प्रखंडों से सदर अस्पताल लाने-ले जाने हेतु एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई। एनआरसी केंद्र में कुल 18 मरीज भर्ती पाए गए, जिन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *