रांची | रोटी बैंक रांची के संस्थापक व संचालक विजय पाठक के सौजन्य से मंगलवार को सदर अस्तपताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पीयूष पाठक व महावीर मंडल रांची के मंत्री सुभाष साहू, हर्ष सिन्हा, रोहन सिंह, सुधांशु सिंह, मनमोहन सिंह, ऋषभ शर्मा, आयुष राय ने रक्तदान किया। यह रक्तदान थैलेसीमिया व कैंसर पीड़ितों के लिए था। विजय पाठक ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। हर मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए। ब्लड बैंक के डॉ. रंजू द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


