सदर एसडीओ की पत्नी की मौत की जांच हुई तेज:हजारीबाग SDO के सरकारी आवास पहुंची पुलिस, मायके पक्ष ने लगाया है हत्या का आरोप

हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी की जलने से हुई मौत मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास पर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार समेत कई थाना के प्रभारी सोमवार को जांच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आवास के अंदर दो लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं जिस जगह घटना घटी है उस जगह जांच की गई। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने झील परिसर स्थित सरकारी आवास पर जांच किया। इस प्रकरण में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हजारीबाग पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे आसपास लगाए गए हैं, वह खराब बताए गए हैं। शुक्रवार की रात तोड़ा था दम हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी ने शुक्रवार देर रात रांची के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। गुरुवार सुबह 7 बजे वे 65% से ज्यादा जल गई थीं। परिजनों ने एसडीओ, उनके पिता, छोटे भाई और भाई की पत्नी पर हत्या की नीयत से तारपीन का तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *