सदस्यता अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा, 15 से जिलों में कार्यशाला

भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारियों में जुट गई है। सांसद डी. पुरंदेश्वरी को झारखंड सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। राकेश प्रसाद प्रदेश सदस्यता अभियान टोली के संयोजक बनाए गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा है कि झारखंड में 22 दिसंबर से सदस्यता पर्व शुरू होगा। इससे पूर्व 15 और 16 दिसंबर को सभी जिलों में तथा 18 और 19 दिसंबर को सभी मंडलों में सदस्यता कार्यशाला होगी। सदस्यता महापर्व का कार्यक्रम मजबूत और संघर्षशील भाजपा बनाने का अवसर है। यह पर्व कार्यकर्ताओं का समाज से संपर्क, संबंध बढ़ाने का अवसर है। यह पर्व नए नेतृत्व को भी गढ़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *