पलारी| हिंदू सम्राट, महायोद्धा एवं वीरता की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सनौद स्थित हनुमान मंदिर परिसर के समीप उनकी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उपस्थित वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के साहस, पराक्रम, राष्ट्र निष्ठा और सुशासन की भावना को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खंड कार्यवाह सुपेश साहू, लिकेश हिंदू, एकनाथ सार्वा, भूखन साहू, श्रवण निषाद, राजू सार्वा, चेष कुमार साहू, चेतन कुमार, मोनक साहू, यमन निषाद उपस्थित रहे।


