भास्कर न्यूज | मुढ़ीपार शासकीय प्राथमिक शाला सनडोंगरी, संकुल मुढ़ीपार में शिक्षकों, पालकों और बच्चों ने रंग गुलाल लगा कर होली पर्व धूमधाम से मनाया। प्रधान पाठक लादूराम साहू ने होली पर्व के महत्व को विस्तार से बताया और फाग गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी फाग गीतों को मस्ती से दोहराया। सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। रोशन कुमार यादव युवा समाजसेवी, कमला यादव, रविता कंवर रसोइया एवं सभी बच्चे मौजूद रहे।


