सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने दंगल में बढ़ाया उत्साह:बालौती गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों संग थिरके

करौली के सपोटरा क्षेत्र में आयोजित कन्हैया दंगल के दौरान विधायक हंसराज मीणा लोकगीतों की धुन पर कलाकारों के साथ ठुमके लगाते नजर आए। उनके इस उत्साहपूर्ण अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं का जोश बढ़ा दिया और पूरे परिसर में उल्लास का माहौल बन गया। यह कार्यक्रम बालौती गांव स्थित शंकर सुवन मंशापूर्ण हनुमान धाम पर आयोजित किया गया था। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोठरा, दुदराई, कसेड-अरोरा, सूरतपुरा और गावंदा सहित आसपास के गांवों की प्रसिद्ध गायन पार्टियों ने भाग लिया। कलाकारों ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दंगल को यादगार बना दिया। विधायक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कन्हैया दंगल में धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित भजनों, कथाओं और लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियां गूंजीं। देर रात तक श्रोतागण कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दंगल स्थल पर आस्था, लोकसंस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि कन्हैया दंगल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोकसंस्कृति को बढ़ावा देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *