सप्ताह बाद खुला आरटीओ कार्यालय तो चालान विंडो पर लगी लोगों की लंबी लाइनें

जालंधर| आरटीओ कार्यालय के बाहर मंगलवार को लोगों की काफी भीड़ मौजूद रही। आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की अप्रूवल के लिए कार्यालय की विंडो पर भी लोगों की लंबी लाइनें लगी रही। इसी तरह ऑनलाइन और ऑफलाइन चालान भुगतने के लिए भी चालान विंडो पर भी लोग जमा रहे। पिछले करीब एक हफ्ते की छुट्टी के बाद आरटीओ अमनपाल सिंह की तरफ से सोमवार को ऑफिस ज्वाइन किया गया है। उन्होंने आते ही लंबित फाइलों को क्लियर करने के आदेश दिए जिसके बाद पब्लिक डीलिंग तेज हुई। आरटीओ की ओर से कमर्शियल वाहनों के खिलाफ चैकिंग की मुहिम भी चल रही है। हालांकि आरटीओ कार्यालय का सारा काम ऑनलाइन है जो क्लर्क की आईडी से सीधे आरटीओ की आईडी में जाता है लेकिन बावजूद इसके लोगों को अप्रूवल के लिए मैनुअल आना पड़ रहा है जो गलत है। इसे लेकर स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की तरफ से भी कई बार हिदायतें जारी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन चालान की व्यवस्था भी काफी उलझनों भरी है। पब्लिक को दो से तीन बार अलग-अलग सीटों पर जाकर चालान भुगतना पड़ता है। दूसरी तरफ मंगलवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर भी काम काफी प्रभावित रहा। पॉवर कट आफ और इंटरनेट की समस्या के चलते वाहन वेबसाइट काफी स्लो रही। इससे लोगों को परेशानी हुई । आरटीओ कार्यालय के बाहर अप्रूवल और चालान भुगतने को लेकर विंडो में लगी लाइनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *