लुधियाना| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब जवाहर नगर से ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन यात्रा सफर-ए-शहादत को लेकर बस यात्रा रवाना की गई। जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाना मुख्य सेवादार भाई घन्हैया जी मिशन सेवा सोसायटी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन ने कहा कि गुरु साहिब जी के मार्ग नाम जपो, किरत करो, वंड छको के सिद्धांत की रक्षा करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को सतनाम वाहेगुरु जी का जाप करवाया। मनविन्दर सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, गुरुद्वारा चुबारा साहिब, गुरुद्वारा कतलगढ़ जोती सरूप साहिब के लिए बसें रवाना कीं। इस मौके पर ग्रंथी स्वर्ण सिंह, दिलबाग सिंह, तरनजीत सिंह, राम उत्तम मौजूद रहे।


