अमृतसर| श्री रामतीर्थ (वाल्मीकि तीर्थ) में सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के वाइस चेयरमैन हरदीप गिल ने माथा टेककर भगवान वाल्मीकि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर प्रबंधकों और श्रद्धालुओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। हरदीप गिल ने भगवान वाल्मीकि महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर प्रार्थना की और समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान शक्ति कल्याण ने उन्हें श्री रामतीर्थ की तस्वीर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महासचिव मनीष शर्मा, पार्षद श्रुति विज, भाजपा नेता प्रदीप गब्बर, सोनी भट्टी, अंकुश संधू आदि मौजूद थे।


