कवर्धा| लालपुर कला गांव की नदी में उगे जलीय पौधों की हाल ही में सफाई कराई गई, लेकिन सफाई के बाद निकाले गए पौधों को नदी किनारे बने स्टॉप डैम पर ही छोड़ दिया गया है। नतीजतन अब वही अवशेष सड़ने लगे हैं और दुर्गंध फैलने लगी है। नदी से बड़ी मात्रा में काई और जलीय खरपतवार निकाले गए थे। उम्मीद थी कि इन्हें उचित स्थान पर ले जाकर निस्तारित किया जाएगा।


