राजनांदगांव| बसंतपुर वार्ड नंबर 46 के तालाब का पानी गंदा हो गया है। साफ-सफाई के अभाव में यहां तालाब के आसपास भी गंदगी फैली हुई है। इससे वार्डवासी परेशान हैं। तालाब का पानी हरा हो चुका है। बीमारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। नगर निगम को ध्यान देकर इसकी साफ-सफाई करानी चाहिए ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। वार्डवासियों ने इसके सफाई की मांग की है।


