सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षद धरने पर बैठीं:सफाई कर्मचारियों के गायब रहने का लगाया आरोप, वार्ड प्रभारी बदलने की मांग की

सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की पूर्व पार्षद सफाई व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन पर बैठ गई। पूर्व पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में आधे के करीब सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। निगम आयुक्त के कमरे के बाहर आमरण अनशन पर बैठी बीजेपी की पूर्व पार्षद खेरून सोलंकी ने बताया कि वार्ड नंबर 87 में जगह- जगह कचरे के ढेर पड़े हैं। नागोरी गेट से लेकर पहाड़गंज कॉलोनी तक पूरे वार्ड में ठीक से सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। वार्ड में 22 सफाई कर्मचारी है लेकिन केवल 12 ही कर्मचारी सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड के प्रभारी भी कार्य नही करवा रहे हैं। जोधपुर के विधायक को भी धरने पर बैठना पड़ा था। जगह जगह गंदगी सोलंकी ने कहा कि पूरे शहर में यही हाल रहै। कहीं पर भी सफाई नहीं हो रही है। जहां जाते है वहा गंदगी के ढेर पड़े हैं। कोई सुनवाई नही हो रही है। पूरी सफाई व्यवस्था को बिगाड दिया है। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। मैंने पहले भी आमरण अनशन किया था तब निगम आयुक्त ने कहा था कि वार्ड सफाई प्रभारी को बदल जाएगा लेकिन केवल आश्वासन ही साबित हुआ। इसलिए मैं आज अमरण अनशन पर बैठी हूं। जब तक वार्ड सफाई प्रभारी को नहीं हटाया जाएगा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *