सबसे ‘गर्म’ सर्दी:120 दिन में से सिर्फ 21 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे, क्योंकि 10-12 पश्चिमी विक्षोभ आने थे, 6 ही आए

राजधानी में इस बार सर्दी का मौसम कम असरदार रहा। नवंबर से फरवरी के बीच केवल जनवरी में सर्दी पड़ी। नवंबर, दिसंबर और फरवरी में तो रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहा। कड़ाके की सर्दी का आगाज 4 जनवरी से हुआ और केवल दो हफ्ते रहा। कुल 120 दिन में से अब तक 21 दिन रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। दिसंबर में 6 दिन और जनवरी में 15 दिन। 87 दिन रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर और दिन में सीधी धूप खिली। अब बचे 12 दिन में से 17 और 18 फरवरी को एक और विक्षोभ बता रहे हैं। इसके बाद गर्मी का असर शुरू हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण उत्तरी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम का कम और कमजोर होना है। आज से नया सिस्टम- 17-18 को ओले-बारिश का अनुमान, फिर गर्मी शुरू
मौसम जयपुर केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2 दिन नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है। इससे राजधानी सहित उत्तरी इलाकों में ओले-बारिश का अनुमान है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *