चाईबासा | नगर परिषद की चुनाव में इस बार वार्ड संख्या 20 से वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव जीतने वाली उपमा राय ने सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करने वाली प्रत्याशी बन गई है। इस वार्ड से पांच उम्मीदवारों ने अपना किस्मत अजमाया था। जिसमें सबसे ज्यादा मत उपमा राय को कुल 735 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आरती कुमारी साव को 119 मत मिले थे। इधर सबसे कम अंतर से जीत हासिल करने वाली प्रत्याशी वार्ड नंबर 18 की बेला जेराई है।


