धमतरी| 14 साल पहले इतवारी बाजार से श्यामतराई में थोक सब्जी मार्केट को तो शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन यहां सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। बाजार के आसपास हर तरफ गंदगी है। बाजार के निकास मार्गों के किनारे कूड़े-कचरे के ढेर जमा हैं। समय पर सफाई न होने के कारण यह कचरा धीरे-धीरे और फैलता जा रहा है। मंडी प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर सफाई व्यवस्था को सुधारना चाहिए।


