सभी जिलों में आज बारिश की संभावना:आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी; 8 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में रांची समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 5 अगस्त यानी आज और 6 अगस्त को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों में कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन दोनों दिनों में दक्षिणी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने का भी चेतावनी है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। 9-10 अगस्त को राहत के आसार मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अगस्त को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इन दो दिनों में न तो किसी विशेष वर्षा की संभावना है और न ही कोई चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इससे पहले बारिश और वज्रपात से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश मौसम आंकड़ों के अनुसार झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा रांची (30.7 मिमी), जमशेदपुर (29.6 मिमी) और सरायकेला (26.0 मिमी) में हुई। सरायकेला का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। रांची और आसपास हल्की बारिश के आसार रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में 8 अगस्त तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 5 और 6 अगस्त को गर्जन के साथ वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में विशेष गिरावट दर्ज की जा रही है। 60 दिनों में 47% अधिक बारिश 1 जून से 4 अगस्त तक झारखंड में औसत से 47% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में सामान्य वर्षा 549.3 मिमी मानी जाती है, जबकि इस अवधि में 805.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी सिंहभूम (1203.8 मिमी), सरायकेला-खरसावां (1040.8 मिमी), लातेहार (995.5 मिमी) और रांची (1017 मिमी) जैसे जिलों में भारी वर्षा हुई है। वहीं देवघर, चतरा, लोहरदगा जैसे जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही। पूरे राज्य में कुल 24 में से 22 जिलों में वर्षा सामान्य से अधिक रही, जिसमें 14 जिलों में 40% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *