बीजापुर| जिले के सभी ब्लॉकों में पशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का संचालन प्रधानमंत्री कृषि सेवा केंद्र एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल सकें। केंद्र के लिए न्यूनतम 120 वर्गफुट स्थान, बी/डी फार्मा डिग्रीधारी एवं ड्रग लाइसेंस अनिवार्य होगा। इच्छुक समितियां निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना से पशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।


