सभी वर्गों के कल्याण के लिए हमारी सरकार- राज्य मंत्री
सीएम योजना के तहत 11 हितग्राहियों मिली भैंस
अनूपपुर। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। युवा, गरीब, किसान और महिलाएं हमारी विशेष प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश तेज गति से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है। उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत दारसागर में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय विशेष पिछड़ी जनजाति योजना के तहत भैंस इकाई वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार आज विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरे विश्व में हाहाकार मचा था, तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैक्सीन बनाने हेतु वैज्ञानिकों को संसाधन एवं सुविधाएं मुहैया कराया तथा वैक्सीन बनी और लोगों की जान बची तथा हमारे भारत से लगभग 100 देश में वैक्सीन भेजा गया तथा वहां के लोगों को भी जान बचाई गई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान हमारे प्रधानमंत्री द्वारा 80 करोड़ से अधिक गरीब एवं रोज कमाने खाने वाले व्यक्तियों को राशन मुहैया कराया गया। आज हमारे प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा का परिणाम है कि आज हमारा भारत पूरे विश्व में पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच के कारण 2026 के अंतिम तक हमारा भारत विश्व की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
महिलाएं होगी आत्मनिर्भर
राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी बेटियों की हित तथा बेटियों की स्थिति में बेहतर सुधार हेतु हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई गई। इसी प्रकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना चलाई गई जिसके अंतर्गत हमारी बहनों के खाते में प्रति माह 1250 रुपए हमारी सरकार द्वारा हमारी बहनों के खाते में डाला जाता है तथा रक्षाबंधन की उपलक्ष्य में हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 250 रुपए शगुन के तौर पर दिए गए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा भरिया एवं सहरिया के लिए भी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत बैगा बस्तियों में बिजली, सड़क, पानी, स्कूल, आयुष्मान कार्ड अंतर्गत निःशुल्क चिकित्साकीय सुविधा, मोबाइल टावर इत्यादि भी लगाए जा रहे हैं, जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके तथा उनका विकास हो सके।
जनजातीय समाज का होगा विकास
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा विशेष पिछले जनजातियों को मुख्यमंत्री दुधारू प्रदाय विशेष पिछड़ी जनजाति योजना के तहत भैंस का भी वितरण किया जा रहा है, जिस पर 90 प्रतिषत शासन द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार भैंस के पशु आहार हेतु तीन माह तक की खुराकी भी दी जा रही है। यह योजना से जनजातीय समाज के लोगों का विकास होगा तथा उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पूरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास के नए-नए सोपान स्थापित कर रही है। हमारी सरकार पिछड़ी जनजातियों के विकास के हेतु प्रतिबद्ध है तथा उनके शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक उन्नति के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा जनजातियों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए विशेष प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसान, युवा, महिलाओं एवं गरीबों के लिए उन्नति एवं प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। मध्य प्रदेश शासन की कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल का स्वागत साल एवं श्रीफल से किया गया। इस दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय दारसागर के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी गया गया।


