सभी संकल्प लें कि जीवन में 10 हजार पौधे लगाएं : शास्त्री

भास्कर संवाददाता | हरदा जिले के रोलगांव में खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवे दिन गुरुवार को गोवर्धन पर्वत उठाने के प्रसंग का वर्णन किया गया। भगवान को 56 भोग लगाया गया। कथावाचक पं. अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ना सिर्फ भक्तों की रक्षा की, अपितु गोवर्धन की पूजा कर प्रकृति की पूजन के लिए प्रेरित किया। हमें भी प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। सभी अपने जीवन में ऐसा संकल्प लें कि 10 हजार पौधे लगाएंगे। कोरोना काल में वृक्षों का महत्व पता चला, प्रकृति के संरक्षण से हमारी जीवन संरक्षित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *