सभी संभाग मुख्यालयों को किया जाएगा सिग्नल फ्री:जोधपुर सहित 8 जिलों में बनेंगे वार म्यूजियम, अजमेर-कोटा में टेक्नो हब, शेखावाटी में यमुना परियोजना में होंगे 32000 करोड़ रुपए खर्च

राजस्थान के बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा- सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा। प्रदेश के सैनिक, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं को सभी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध हो सकें, इसके लिए जोधपुर, शेरगढ़, टोंक, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में वॉर म्यूजियम, इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में जोधपुर, शेरगढ़, झुंझुनूं और टोंक में 36 करोड़ की लागत से इन कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। सीकर और झुंझुनूं में नए एयरपोर्ट के लिए सर्वे की घोषणा की गई है। 8 जिलों में 3000 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने शेखावाटी के लिए यमुना जल परियोजना का काम जल्द शुरू होने की घोषणा की है। इस परियोजना पर 32000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बीकानेर में 48 हजार 830 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क बनाने के लिए 2 हजार 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर में थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा। अरावली पर्वतमाला का एक बड़ा हिस्सा जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर में आता है। 130 करोड़ रुपए की लागत से अरावली पर्वतमाला की करीब 4 हजार हेक्टेयर भूमि की जगह पर पक्की दीवार बनाई जाएगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में राजस्थान के सात संभागों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। पढ़ें सातों संभाग की रिपोर्ट… संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री करने में होंगे 2300 करोड़ खर्च
सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा। इसके लिए सड़कों पर फ्लाईओवर, अंडरपास और पार्किंग संबंधी काम करवाए जाएंगे। जयपुर में 1000 करोड़ के काम सहित अन्य संभाग मुख्यालयों को शामिल करते हुए 2300 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। वहीं सभी संभाग मुख्यालयों पर राज सखी सेंटर खोले जाएंगे। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अजमेर, भरतपुर और कोटा में डेटा व एआई लैब से युक्त नए टेक्नो हब स्थापित किए जाएंगे। यह टेक्नो हब 30 करोड़ रुपए में बनेंगे। इसमें स्टार्टअप एंबेसडर बनाए जाएंगे। जयपुर के शास्त्री नगर के साइंस पार्क में स्पेस गैलरी और चिल्ड्रन गैलरी बनेगा। सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। अगले वर्ष 7500 आंगनबाड़ियों में 225 करोड़ रुपए खर्च कर नंदघर के तौर पर विकसित किया जाएगा। वहीं उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, अलवर में नए सेंट्रल जेल भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। जयपुर संभाग: जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं जयपुर जिला अलवर जिला झुंझनूं जिला दौसा जिला सीकर जिला अजमेर संभाग: अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर अजमेर जिला भीलवाड़ा जिला नागौर जिला टोंक जिला उदयपुर संभाग: उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, और डूंगरपुर जिले चित्तौड़गढ़ जिला चित्तौड़गढ़ में 31 करोड़ रुपए से कुंभा पार्क बनेगा, जो सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा। नई सेंट्रल जेल का निर्माण भी होगा। (पूरी खबर पढ़ें) उदयपुर जिला बीकानेर संभाग: बीकानेर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले बीकानेर जिला श्रीगंगानगर जिला भरतपुर संभाग: भरतपुर, डीग, धौलपुर, गंगापुर सिटी, करौली और सवाई माधोपुर जिले भरतपुर जिला सवाई माधोपुर जिला जोधपुर संभाग: जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर जोधपुर जिला बाड़मेर जिला जैसलमेर जिला कोटा संभाग: कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ कोटा जिला प्रदेश में ये बड़ी घोषणाएं भी पढे़ं.. जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली राजस्थान के बजट से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए… 1. विधानसभा में मंत्री किरोड़ी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भेजी पर्ची:दीया कुमारी बोलीं- शर्म आनी चाहिए; बंधेज की साड़ी पहनकर पेश किया बजट
कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें लहर-लहर तूफान मिले और संग-संग मझधार हमें फिर भी दिखाया है हमने और आगे भी दिखा देंगे इन हालात में भी आता है दरिया करना पार हमें राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इन पंक्तियों के साथ आज (बुधवार) बजट पेश करने की शुरुआत की। इस बार बजट की अटैची का रंग भी बदला हुआ था। दीया कुमारी लाल-सफेद ‘फागुनिया’ (बंधेज) साड़ी पहनकर सदन में पहुंचीं। उन्होंने फागुन महीने और राजस्थानी परंपरा से जुड़ाव को दिखाया। (पढ़ें पूरी खबर)
2. राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। (पढ़ें पूरी खबर )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *