क्या है आभा नंबर राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा नंबर (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट नंबर) लेना होगा। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी विभागीय प्रधानों और जिलों के डीसी को निर्देश जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सभी का आभा नंबर दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आभा नंबर बनवाने में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से आवश्यक सहयोग देने का भी निर्देश सभी विभागीय प्रधानों को दिया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि अधिकारी अपने नियंत्रणाधीन कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का आभा नंबर बनाने के लिए कार्रवाई करें। आभा नंबर एक विशिष्ट पहचान नंबर है। यह नंबर नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित और संगठित रखने के लिए प्रदान किया जाता है।


