सभी सेंटर पर 1 घंटे पहले एंट्री हुई बंद:9 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, महिला अभ्यर्थियों के नोज पिन, चूड़ियां, मंगलसूत्र निकलवाए

भरतपुर में आज शिक्षक भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 9 बजे के बाद सेंटर पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सेंटर के अंदर एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान अभ्यर्थी नाराज दिखाई दिये। सेंटर के अंदर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रजेंट लेकर एंट्री की गई। महिला अभ्यर्थियों गेट पर ही नोज पिन, मंगलसूत्र, बिछुए, चूड़ियां, पायल उतरवा ली गई। अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) आज पहली पारी 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के समय से 1 घंटे पहले ही सेंटर के अंदर अभ्यर्थियों की एंट्री बंद कर दी गई। 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक पेपर चलेगा। पहली पारी में 24 हजार 7 सौ 92 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं दूसरी पारी 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट चलेगी। दूसरी पारी के अभ्यर्थी 2 बजे तक सेंटर के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। दूसरी पारी में 24 हजार 5 सौ 98 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। रीट परीक्षा के लिए कुल 93 सेंटर बनाये गए हैं। जिसमें से 23 राजकीय संस्थान हैं और, 70 निजी संस्थान बनाये गए हैं। हर 10 परीक्षा सेंटर पर 1 एरिया अधिकारी नियुक्त किया गया है। 5 सेंटर पर 1 जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी सेंटर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों की गहनता से तलाशी ली जाएगी। उसके बाद भी परीक्षा सेंटर मिल सकेगी। 9 बजे के बाद सभी अभ्यर्थियों की सेंटर के अंदर एंट्री बंद कर दी गई। कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे जो 1 से 2 मिनट लेट सेंटर पर पहुंचे। जब उन्हें सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिली तो, वह नाराज दिखाई दिए। एंट्री से पहले महिला अभ्यर्थियों के नोज पिन, चूड़ियां, मंगलसूत्र, पायल निकलवा दिये गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *