भास्कर न्यूज | जशपुरनगर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एमआर यादव ने 27 दिसंबर को सभी शासकीय और अशासकीय हॉयर सेकेंडरी व हाईस्कूल के प्राचार्य व सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक कार्यालय विकासखण्ड में ली। इस दौरान सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाओं की कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत सभी छात्र और छात्राओं का ऑनलाइन पंजीयन 29 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ कार्यालय पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विकासखण्ड स्तर के सभी कार्यालयों व सभी विद्यालय की साफ-सफाई व रंगाई-पोताई व परिसर को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिया। शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। 31 दिसंबर तक स्वच्छता कार्य पूर्ण कर प्रमाणपत्र विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय बगीचा में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सभी संस्थाओं में अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं का अपार आईडी शतप्रतिशत बनाए जाना है। इस कार्य में आ रही दिक्कतों को तत्काल निराकृत करते हुए सभी संस्थाओं के द्वारा शतप्रतिशत अपार आईडी जनरेट करने का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। संस्था परिसर से 100 गज की दूरी पर स्थित दुकानों में तम्बाकू विक्रय शक्ति से प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया। माह में एक बार प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में न्योता भोज कराने पर चर्चा बालबाड़ी में जिन संस्थाओं में दर्ज संख्या निरंक है। उन संस्थाओं बच्चों का दर्ज संख्या ऑनलाइन एंट्री किया जाने पर चर्चा हुई। यूडाइस पोर्टल में ड्राप बाक्स में बच्चों की संख्या अधिक दिख रही है। ड्राप बाक्स से बच्चों उनकी संस्थाओं में इन पार्ट करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक माह में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कम से कम एक बार न्योता भोज करायें जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया।


