समझदारी:ट्रेन में चढ़ रहा युवक गिरा, 6 डिब्बे गुजरे, ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच 3 फीट गैप होने से बचा

इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त चप्पल स्लिप होने से युवक ट्रैक पर गिर गया। 6 डिब्बे गुजर गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच 3 फीट गैप होने से युवक की जान बच गई। जान बचाने में समाजसेवी दंपती और लोगों की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने आवाज दी कि सीधे लेटे रहना। युवक ने वैसा ही किया। प्रत्यक्षदर्शी शर्मा ने बताया कि वे पत्नी के साथ जालंधर से महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करके इंदौर आए थे। जब वे युवक को निकालने का वीडियो बनाने लगे तो वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। शुक्र है, हमारी आवाज युवक तक पहुंची और वह सुरक्षित बच गया बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे। मालवा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगने के लिए आ रही थी। करीब 20 वर्षीय एक युवक दौड़ते हुए जनरल डिब्बे में बैठने का प्रयास कर रहा था। उसकी चप्पल फिसल गईं और वह ट्रेन से नीचे ट्रैक पर जा गिरा। युवक पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिरा था। मैंने और प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने उसे चिल्लाते हुए कहा कि वह प्लेटफॉर्म की दीवार पकड़कर लेटा रहे। उसने एेसा ही किया। ट्रेन रुकी तो लोगों ने युवक को बाहर निकाला तो वह सुरक्षित था। सिर्फ उसकी नाक की हड्डी टूटी और कुछ जगह हल्की खरोंच आई है।
– जालंधर के समाजसेवी संजीव देव शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *