समय पर इलाज के अभाव में अंधापन की ओर बढ़ जा रहे लोग : तौकीर अहमद

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिले के रंका रोड स्थित साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्माघर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। शिविर के अंतर्गत सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवा, चश्मा एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक लायन तौकीर अहमद ने बताया कि अस्पताल द्वारा जनहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंखों से संबंधित बीमारियां, विशेषकर मोतियाबिंद, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। समय पर इलाज के अभाव में कई लोग दृष्टिहीनता की ओर बढ़ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत मरीजों को केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर के साथ अस्पताल पहुंचना होता है। अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों का पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण के बाद चयनित मरीजों का प्रत्येक गुरुवार को ऑपरेशन किया जाता है। इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया के कारण मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ता और उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *