विद्या भारती पंजाब प्रांत कार्यालय में ‘समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण और सनातन संस्कृति का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य को विद्या भारती 1952 से करती आ रही है और इसके सुखद परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने समाज में पंच परिवर्तन- पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्यबोध, सामाजिक समरसता का कुटुंब प्रबोधन को अपने तथा परिवार के माध्यम से समाज तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर बल देने हेतु मार्गदर्शन किया। समारोह में वित्त सचिव विजय ठाकुर, मंदीप तिवारी व अन्य शख्सियतें भी उपस्थित हुईं।


