समर्पण की सदस्यों ने की गो सेवा

रांची | मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की सदस्यों ने गुरुवार को हरमू रोड गोशाला पहुंचकर ग्यारस के उपलक्ष्य में गो सेवा की। रांची समर्पण शाखा द्वारा हर एकादशी पर निरंतर गो सेवा की जा रही है। यह सेवा आशा सर्राफ द्वारा करवाई गई। गो माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गो माता को हरी सब्जियां, गोभी, पालक एवं अन्य सामाग्री खिलाई गई। कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, प्रभारी आशा संथोलिया, संयोजिका डॉली बंसल, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, दीपिका मोतीका, पायल जैन, कविता जालान पूजा अग्रवाल, पूजा समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *