भास्कर न्यूज | तोकापाल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार सोमवार को 21 विद्यार्थियों की उपस्थिति में समर कैंप शुभारंभ मुख्य अतिथि परपा तोकापाल सरपंच सोनमती भारती एवं अध्यक्ष उप सरपंच फूलमती सेठिया की उपस्थिति में किया गया। संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा, समर कैंप प्रभारी राजीव सिंह एवं सहयोगी मानसी बघेल, ज्योत्सना कश्यप, रूमा निकहत, स्नेहा श्रीवास्तव, नम्रता नाग, इंद्र राज सोनवानी, नीलम भास्कर एवं लता जोशी ने पहले दिन के कार्यक्रम की तैयारी की थी। प्रथम दिवस में शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार भारत, छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के बारे में सामान्य जानकारी को विषय के रूप में लिया गया था। संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को खेल-खेल में सामान्य जानकारी से परिचित कराया। इस प्रदर्शन को देखकर मुख्य अतिथि सरपंच सोनमती भारती एवं उप सरपंच फूलमती सेठिया ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे समर कैंप में इतनी सारी जानकारी को सीख रहे हैं और इसका जवाब दे रहे हैं यह प्रसन्नता की बात है। शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी ले रहे हैं यह देखकर खुशी हो रही है। संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि हम प्रतिदिन शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार खेल-खेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे जैसे मंगलवार को शब्द विन्यास, कविता पाठ एवं चित्र देखकर कविता बनाना आदि को बताया जाएगा। समर कैंप प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में इसकी तैयारी लता जोशी, रूमा निकहत, सरिता यादव एवं रूपिंदर कौर कर रही हैं। प्राचार्य ने कहा अधिक से अधिक विद्यार्थी निर्धारित समय 8:30 बजे संस्था में पहुंचकर इस समर कैंप का लाभ लें।


