समर कैंप में बच्चों के व्यक्तित्व का विकास हो रहा

भास्कर न्यूज | जांजगीर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर में समर कैंप ‘ऊर्जा-5’ का आज शुभारंभ हुआ। यह समर कैंप 18 से 28 मार्च तक 10 दिनों तक चलेगा। कैंप का उद्घाटन मार्श शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक कुमार राठौर, प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा और प्रशासक विपिन गुप्ता ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करके किया। समारोह में कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने कहा, “समय की मांग है कि बच्चों को उनके आसपास के भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों का ज्ञान दिया जाए। हमें उन्हें सही-गलत की पहचान करने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करनी चाहिए, ताकि वे परिपक्व नागरिक बन सकें। यह समर कैंप बच्चों को उनके व्यक्तित्व के सभी पहलुओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। सचिव दीपक कुमार राठौर ने कहा, “बच्चे मन के सच्चे होते हैं और वे अनुकरण से ज्यादा सीखते हैं। इसलिए हमें अपने आचरण और व्यवहार में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि यही बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह शिक्षा और संस्कारों का लगातार अभ्यास बच्चों के लिए पहली और सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा होती है। प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने कहा, “बच्चों को विचारवान और खोजी प्रवृत्तियों वाला बनाने के लिए उनकी रुचियों और जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए रचनात्मक क्रियाकलापों में उनकी भागीदारी जरूरी है। इस तरह से बच्चे अपने कौशल को पहचानेंगे और नए-नए क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को निखारेंगे। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल और निदेशक पुष्कर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनुश्री राठौर, तनिष अग्रवाल सहित अन्य सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हौसला आफजाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *