कवर्धा| शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के शौचालय में गंदगी फैली हुई है। इसकी सफाई की जरूरत है। यहां गंदगी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यालय के प्रतिदिन लोग अपने विभिन्न काम से आते हैं। वहीं, गंदगी के कारण यहां बदबू रहता है, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। कार्यालय द्वारा इस शौचालय की प्रतिदिन सफाई कराना चाहिए। – रूपेश देवांगन, कवर्धा


