समागम में कीर्तन व कविशरी से सजी शाम

जालंधर| सिख मिशनरी कॉलेज सर्किल जालंधर की ओर से पहले मासिक गुरमत समागम की शुरुआत शनिवार शाम को सिख मिशनरी कॉलेज, बस्ती शेख, मॉडल हाउस रोड में श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। पाठ की सेवा भाई बलजीत सिंह ने निभाई। इसके बाद बच्ची अमरजोत कौर और बीबी परविंदर कौर के कीर्तन जत्थे ने कीर्तन किया। कविशरी जत्थे की मनजोत कौर, परविंदर कौर और राजवीर कौर ने कविशरी से हाजिरी भरी। रछपाल सिंह ने गुरमत विचार साझा किए। हरकोमल कौर ने अरदास की सेवा निभाई। मनदीप सिंह ने मंच संचालन किया। इस मौके पर सर्किल इंचार्ज बलजीत सिंह और समस्त प्रोजेक्ट इंचार्ज की ओर से सर्किल जालंधर द्वारा चलाए जा रहे जीरो फीस स्कूल के लिए कंप्यूटर भेंट करने वाले परिवार बीबी हरजीत कौर को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यहां बलजीत सिंह, अमृतपाल कौर, हरमन सिंह, बीरपाल सिंह, हरशरण सिंह, अरमनजोत कौर, हरबीर कौर, कंवलजीत सिंह, कथावाचक भाई साहिब सिंह ‘लखना’, प्रेम सिंह और हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *