मुंगेली | प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी व शासकीय जेपी वर्मा कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सोनकर कॉलेज मुंगेली के संस्थापक संतु लाल सोनकर को शिक्षा, सांस्कृतिक चेतना और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएन वाजपेयी, कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि आचार्य देवेंद्र देव व डॉ. श्याम लाल निराला रहे, जबकि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने सोनकर को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डॉ. राघवेंद्र दूबे व बाल मुकुंद श्रीवास ने किया। स्वागत व आभार प्रदर्शन डॉ. अंजनी कुमार तिवारी ने किया। हाल ही में संतु लाल सोनकर के नेतृत्व में विकलांग विमर्श पर उन्नीसवीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ था, जिसमें सात राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।


