रांची| नगड़ी प्रखंड के तुसमू उरांव टोली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी राम पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र राजेश पांडेय और जयंत पांडेय तथा पांच बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार को दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार तुसमू के कोयल नदी घाट पर किया जाएगा। लोगों ने शोक व्यक्त कर कहा कि बिहारी राम पांडेय ने देश के कई मंत्रियों का दौरा नगड़ी में कराया था।