कवर्धा| कायस्थ समाज ने 16 मार्च को श्री चित्रगुप्त पूजन और कलम-दवात पूजन किया। कार्यक्रम कलेक्टर कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। समाज हर साल दो बार भाईदूज और श्री चित्रगुप्त पूजन करता है। पहली बार दिवाली के बाद यम द्वितीया को और दूसरी बार होली के बाद द्वितीया तिथि को। इस बार पूजन का यजमान बनने का सौभाग्य निलेश बक्शी और शुभ्रा बक्शी दंपत्ति को मिला। पुरोहित ने विधि-विधान से श्री गणेश और श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा कराई। अध्यक्ष शेखर बक्शी, सचिव संजय श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।