भास्कर न्यूज | दाढ़ी तहसील साहू संघ दाढ़ी अंतर्गत परिक्षेत्र साहू संघ छिरहा का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को ग्राम नगपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ की गई। समारोह में अतिथियों ने समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने खानपान एवं शादी-ब्याह में होने वाले अनावश्यक खर्च पर चिंता व्यक्त करते हुए सादगी अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष, जिला साहू संघ बेमेतरा नारद साहू, अध्यक्षता तहसील साहू संघ दाढ़ी के अध्यक्ष मोहित साहू ने की।कार्यक्रम के आयोजक एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ छिरहा के अध्यक्ष धन्नूलाल साहू ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बेनूराम साहू, बसंत साहू, रेखाराम साहू, नूतन साहू, माधो साहू, तारकेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, घनाराम साहू, रोहित साहू, प्रेमू साहू, गौतम साहू, सूरज साहू, राकेश साहू, बलदाऊ साहू, धनेश साहू, कमलेश साहू, रेखा साहू, अनिता साहू एवं रामकृष्ण साहू शामिल रहे। सहित विभिन्न गांवों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।


