समाधान शिविर में पूर्व विधायक ने उतारी चूड़ियां, VIDEO:राजनांदगांव में सड़क निर्माण को लेकर विवाद; भाजपा ने कहा- खुद विधायक थी तब क्या की

राजनांदगांव जिले में सुशासन तिहार में हंगामा हुआ है। छुरिया ब्लॉक में आयोजित समाधान शिविर में पूर्व विधायक छत्री साहू मांगों की तख्ती लेकर पहुंचीं थी। उन्होंने सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए शिविर में प्रदर्शन किया तो उन्हें जेल भेजने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अफसरों और भाजपा नेताओं को चूड़ियां पहनने की बात कह डाली। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी चूड़ियां उतारकर देते नजर आ रही है। बाद में जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने हाथ जोड़कर उनसे चूड़ियां वापस पहनने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने जब कांग्रेस सरकार पर घोटालों के आरोप लगाए, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने साहू से सवाल किया कि वे खुद पांच साल विधायक रहीं, तब क्या कर रही थीं। स्वीकृति के बाद भी नहीं बनी सड़क दरअसल सोमवार को शिविर में जोब से मरकाकसा तक सड़क निर्माण का मुद्दा गरमाया। विधायक ने कहा कि यह सड़क कांग्रेस सरकार में सवा करोड़ रुपए की स्वीकृति के बाद भी नहीं बनी। भूमिपूजन के बावजूद सरकार बदलने के बाद काम शुरू नहीं हुआ। आश्वासन के बाद मामला शांत मौके पर एसडीएम श्रीकांत कोराम, तहसीलदार विजय कोठारी, नायब तहसीलदार विजय साहू और छुरिया थानेदार संतोष भूआर्य समेत कई अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और तुरंत निरीक्षण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद ही मामला शांत हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संजय सिंहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सफलता पचा नहीं पा रहे हैं कांग्रेसी – किरण वैष्णव वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव का कहना है कि कांग्रेस के नेता सुशासन तिहार की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए अनर्गल बयान बाजी और विरोध कर रहे हैं। जिस सड़क के विषय में पूर्व विधायक छन्नी साहू पहुंची थी उसका टेंडर पिछले माह ही लगा है। ऐसी जानकारी विभाग से मिली है इसके बावजूद अनावश्यक हंगामा पूर्व विधायक कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *