शिक्षा विभाग में जरूरत से ज्यादा यानी अधीशेष शिक्षकों के समायोजन को लेकर गड़बड़झाला हुआ या नहीं? ये अभी तय नहीं है लेकिन इतना स्पष्ट है कि जिन शिक्षकों को समायोजन किया गया, उनमें पचास फीसदी से ज्यादा इस समायोजन से असंतुष्ट है। शिक्षा विभाग ने समायोजित हुए शिक्षकों को परिवेदना का अवसर दिया तो आधे से ज्यादा शिक्षकों ने स्वयं के साथ गलत होने का आवेदन कर दिया। शिक्षा निदेशक के आदेश के मुताबिक गुरुवार तक समायोजित शिक्षक परिवेदना दे सकते हैं। बुधवार तक बीकानेर में सेकंडरी लेवल के स्कूल में करीब छह सौ टीचर्स को समायोजित किया गया था, जिसमें करीब तीन सौ टीचर्स अब तक परिवेदना देकर अपने आदेश में संशोधन का आग्रह कर चुका है। वहीं एलीमेंट्री के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूल में डेढ़ सौ टीचर्स को समायोजित किया गया था। इनमें करीब सत्तर टीचर अपने आदेश के खिलाफ परिवेदना दे सकते हैं। कल तक होगी परिवेदना कोई भी टीचर अपने समायोजन आदेश के खिलाफ ऑनलाइन या फिर ऑफ लइन आवेदन कर सकता है। दरअसल, शिक्षा निदेशक ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। ऑफ लाइन भी आवेदन किया जा सकता है। दरअसल, कोई शिक्षा अधिकारी ये नहीं कह सकेंगे कि उन्हें समायोजन के बाद परिवेदना नहीं मिली। गलत समायोजन पर गिरेगी गाज जिन अधिकारियों को समायोजन करते हुए इधर-उधर किया गया है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग को जोधपुर और अलवर में परिवेदना में हुई गड़बड़ियों की शिकायत मिली है।


