समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं

भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान शाहपुर और मकसूदां परिसरों के 1000 से अधिक ग्रेजुएट और पोस्टग्रैजुएट विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई। “ज्ञान की मशाल आगे बढ़ती है” विषय पर आधारित इस समारोह में शिक्षा, गर्व और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, प्रबंधन, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक शैक्षणिक वेशभूषा में डिग्रियां हासिल की। इस मौके मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल, कुलपति, आईकेजी पीटीयू ने विद्यार्थियों को नवाचार, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग किया। इस समारोह में सीजीसी यूनिवर्सिटी, झांझेरी के डॉ. अनुपम दीप शर्मा, सीईओ सर्वजीत सिंह समरा, पीटीयू के रजिस्ट्रार, डॉ. नवदीपक संधू आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने स्नातकों को “ज्ञान के मशालवाहक” बताते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रबंध निदेशक डॉ. मनबीर सिंह, तनिका चन्नी, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, एडवोकेट मनजिंदर, डॉ. नितिन टंडन तथा परिसर निदेशक डॉ. शिव कुमार और डॉ. अनुराग शर्मा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *