जालंधर| महिला पतंजलि योग समिति ने पतंजलि संस्थान के योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं सनातन की निष्काम सेवा, साधना एवं संघर्ष के 31 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में योग भवन, माई हीरांगेट में हवन करवाया। इसमें समिति के पदाधिकारी, योग शिक्षक और कार्यकर्ता बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधिवत पूजन कर सभी महिलाओं ने हवन किया। इस अवसर पर समिता कपूर ने बताया कि पतंजलि संस्थान का उद्देश्य योग, आयुर्वेद और स्वदेशी और वैदिक संस्कृति के माध्यम से स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का निर्माण करना है। यहां सरोज बाला, पम्मी वर्मा, संगीता चोपड़ा, सुधा जैन, रेखा, सुनीता गुप्ता, करुणा, पूनम, दविंदर कौर, सविता चौहान, रमन शर्मा व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


